The concluding gallery connects the history of writing and print with the growth of libraries as public institutions. It traces the movement from royal and scholarly collections to organised spaces of reading, research and civic learning.
Changing materials of writing—from stone, palm leaf and paper to print and digital media—demonstrate how the preservation and circulation of knowledge have continuously evolved.
The story culminates in the legacy of the National Library of India, affirming the library as a democratic cultural space where languages, books and communities meet.
समापन दीर्घा लेखन और मुद्रण के इतिहास को सार्वजनिक संस्थाओं के रूप में पुस्तकालयों के विकास से जोड़ती है। यह राजकीय और विद्वत् संग्रहों से सुव्यवस्थित पठन, शोध और नागरिक अधिगम के स्थलों तक की यात्रा प्रस्तुत करती है।
पत्थर, ताड़पत्र और कागज़ से मुद्रण तथा डिजिटल माध्यम तक लेखन-सामग्री के परिवर्तन यह दिखाते हैं कि ज्ञान का संरक्षण और प्रसार निरंतर विकसित होता रहा है।
यह कथा भारतीय राष्ट्रीय पुस्तकालय की विरासत में अपनी परिणति प्राप्त करती है और पुस्तकालय को ऐसे लोकतांत्रिक सांस्कृतिक स्थल के रूप में प्रतिष्ठित करती है, जहाँ भाषाएँ, पुस्तकें और समुदाय एक-दूसरे से मिलते हैं।
