The Indian aesthetic tradition recognises nine principal rasas through which artistic experience is communicated. These include love, humour, compassion, anger, courage, fear, disgust, wonder and peace.
The gallery brings these emotions into a contemporary interpretive setting through projected imagery, literary references and expressive visual forms. Visitors can compare the way a single emotion changes across painting, poetry, theatre and dance.
Navrasa demonstrates that language is not limited to literal meaning. Tone, rhythm, gesture, image and performance give words their emotional depth.
भारतीय सौंदर्यशास्त्र नौ प्रमुख रसों को मान्यता देता है, जिनके माध्यम से कलात्मक अनुभव संप्रेषित होता है—शृंगार, हास्य, करुण, रौद्र, वीर, भयानक, बीभत्स, अद्भुत और शांत।
यह दीर्घा प्रक्षेपित छवियों, साहित्यिक संदर्भों और अभिव्यंजक दृश्य-रूपों के माध्यम से इन भावों को समकालीन व्याख्यात्मक परिवेश में प्रस्तुत करती है। दर्शक देख सकते हैं कि एक ही भाव चित्रकला, कविता, रंगमंच और नृत्य में किस प्रकार भिन्न रूप ग्रहण करता है।
नवरस यह स्पष्ट करता है कि भाषा केवल शाब्दिक अर्थ तक सीमित नहीं है। स्वर, लय, मुद्रा, छवि और प्रदर्शन शब्दों को भावात्मक गहराई प्रदान करते हैं।
