The First Word explores the emergence of speech as one of the defining abilities of humankind. It examines the relationship between the human body, the development of vocal expression and the social need to communicate.
Rock art and early visual symbols extend this story beyond speech. They show how communities recorded experience, memory, ritual and imagination before fully developed writing systems emerged.
The gallery combines scientific interpretation with cultural storytelling, allowing visitors to consider how naming, remembering and sharing gradually shaped human society.
प्रथम शब्द दीर्घा वाणी के उद्भव को मानव की विशिष्ट क्षमताओं में से एक के रूप में प्रस्तुत करती है। यह मानव शरीर, स्वर-अभिव्यक्ति के विकास और संचार की सामाजिक आवश्यकता के पारस्परिक संबंध को समझाती है।
शैलकला और प्रारम्भिक दृश्य-चिह्न इस कथा को वाणी से आगे ले जाते हैं। वे बताते हैं कि विकसित लेखन प्रणालियों के अस्तित्व में आने से पहले समुदाय अपने अनुभव, स्मृति, अनुष्ठान और कल्पना को किस प्रकार दर्ज करते थे।
वैज्ञानिक व्याख्या और सांस्कृतिक कथा को एक साथ रखते हुए यह दीर्घा दर्शक को सोचने का अवसर देती है कि नामकरण, स्मरण और अनुभव-साझाकरण ने मानव समाज को धीरे-धीरे कैसे आकार दिया।
